सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- बैरगनिया। एसएसबी व पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष टीम ने भारत-नेपाल सीमा से भारतीय क्षेत्र तस्करी कर नेपाल के काठमांडू ले जा रहे 11 हजार 970 पीस नशीली दवा जब्त करते हुए एक तस्कर को दबोच लिया। तस्कर नशीली दवा की 27 सौ टैबलेट को शरीर में बेल्ट की तरह बांध रखा था। वहीं 9270 पीस टैबलेट अपने बैग में रखा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान वार्ड सात निवासी स्व. राजेन्द्र शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र गणेश शर्मा के रूप में की गयी है। उक्त दवा को नेपाल की राजधानी काठमांडू में डिलीवरी देने की बात कहीं गयी है। एसपी कार्यालय से जारी की प्रेस बयान में बताया गया कि एसएसबी को सूचना मिली थी बड़ी मात्रा में नशीली दवा का खेप बैरगनिया के रास्ते नेपाल जाना वाला है। एसएसबी ने सीतामढ़ी...