अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस विवेकानंद जयंती पर आठ दिवसीय जागरूकता अभियान जारी है। सचिव शचि शर्मा के निर्देशन पर अधिकार मित्रों ने हवालबाग ब्लॉक के ग्राम भीमपुर, तड़ियाल, चौरा, कुन्छिना, तिवारी खोला, ढैली, भेंटा, नौसार, पूजाखेत आदि में शिविर लगाए। लोगों को नुक्कड़ नाटक आदि से नशे के दुष्परिणाम बताने के साथ विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...