रांची, जून 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड सरकार की ओर से मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित किए जा रहे राज्यव्यापी जागरुकता अभियान के तहत होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में बुधवार को- नशीली दवाओं और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस, की पूर्व संध्या पर जागरुकता सत्र आयोजित किया गया। उद्देश्य युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होनेवाले घातक प्रभावों से अवगत कराना और समाज में एक नशा मुक्त वातावरण के निर्माण की दिशा में कदम उठाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ आलोक असवाल व वरिष्ठ व्याख्याता विनीत कुमार सिन्हा के प्रेरक वक्तव्यों से हुई। उन्होंने नशीली दवाओं के सेवन से उत्पन्न होनेवाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं को सतर्क, जागरूक व स्वस्थ जीवन विकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.