मेरठ, अक्टूबर 8 -- नौचंदी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में काम के लिए बुलाकर एक महिला ने किशोरी को नशीली चाय पिला दी और सात माह तक उसके साथ गैंगरेप कराया। किशोरी ने अब बेटी को जन्म दिया तो आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। भावनपुर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह कैलाशपुरी स्थित एक घर में काम करती थी। आरोप है कि घर की मालकिन अक्सर उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर देती थी। इसके बाद महिला का बेटा और उसके दोस्त उसके साथ रेप करते थे। अपने साथ हो रहे वहशीपन का उसे सात माह बाद तब पता चला, जब वह गर्भवती हो गई। अब पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया है। जब आरोपियों के घर शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता और उसकी बच्ची को हत्या की धमकी दी। एसपी देहात अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.