प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय की टीम ने महेशगंज थानाक्षेत्र में दो अलग-अलग झोलाछापों के क्लीनिक पर छापेमारी की तो एक जगह नशीली व प्रतिबंधित दवाएं और दूसरी जगह सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं व इंजेक्शन पाए गए। दोनों को सीज कर टीम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। पोर्टल पर मिल रही शिकायतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को बाबागंज के गुजवर में चल रहे झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही झोलाछाप भाग निकला। टीम के मुताबिक वहां वे खतरनाक दवाएं पाई गईं जिन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बिना इस्तेमाल नहीं किया जाता। उक्त खतरनाक दवाओं के साथ नशीली और प्रतिबंधित दवाएं भी मिलीं। जिन्हें सीज करते हुए झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.