मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर। शातिर युवक ने निजी स्कूल की शिक्षिका को नशीला पानी पिलाकर गले से सोने की चेन व हाथ से अंगूठी चोरी कर ली। इस संबंध में कुमारी श्यामा ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को बताया है कि उक्त युवक उसे एमआईटी रोड में मिला था। वह आर्थिक मदद के लिए पहले गिड़गिड़ाया। फिर कहा कि वह इस शहर में अनजान है, उसे स्टेशन ड्रॉप कर दें। उसे स्टेशन ले जाने के क्रम में इमलीचट्टी में पानी पीने के लिए रुकी। इसी दौरान चालाकी से उसने पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे होश हवास नहीं रहा। शातिर ने चेन व अंगूठी उतार ली और फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.