बलिया, अप्रैल 17 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के जीप स्टैंड पर गुरुवार को उचक्कों ने एक विवाहिता को अपनी बातों में उलझाने के बाद उसे कोई नशीला पदार्थ सूंघाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिए। जब तक महिला को घटना का आभास हुआ, बदमाश गायब हो चुके थे। हल्दी थाना क्षेत्र के पण्डितपुरा निवासी अश्वनी पाण्डेय की पत्नी 38 वर्षीय लीलावती अपने गांव से बैरिया जीप स्टैंड पर उतरी थी। उन्हें अपने मायके मुरारपट्टी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। जीप स्टैंड पर फल आदि खरीदने के लिए जा रही थीं। तभी दो युवकों ने ऊपर-नीचे नोट रखी कागज की गड्डी महिला के आगे गिरा दिया। दोनों महिला से कहने लगे कि रुपयों को लेने के लिए कुछ लोग पीछे पड़े हैं। आप भी अपना सोने का गहना उतारकर बैग में रख लीजिए। महिला उनकी बातों में आ गई तथा गहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.