बक्सर, फरवरी 20 -- पेज पांच के लिए ----- कार्रवाई नहीं नया भोजपुर सब्जी मंडी से घर लौटने के दौरान दिया था घटना को अंजाम नशे की हालत में महिला के आभूषण और नगदी दो हजार लेकर हुए फरार डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन के दक्षिणी सर्विस सड़क पर एक महिला से छिनतई की घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर पीड़ित परिवार में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस को दिए गए आवेदन में डुमरांव के आदर्श नगर निवासी महिला के पुत्र रविरंजन ने कहा है कि उनकी माता चंद्रावती देवी पिछले 16 फरवरी की सुबह खरीददारी के लिए नया भोजपुर चौक गई थी। खरीददारी कर वापस घर लौट रही थी। तभी, फोरलेन के दक्षिणी सर्विस सड़क पर बाइक सवार तीन उचक्कों ने नशीला पदार्थ सुंधा दिया। बेहोशी छाने पर उचक्के सोने की कानबाली, मंगलसूत्र, जिउतिय...