नोएडा, जनवरी 7 -- दादरी। कस्बे के बागवालान मोहल्ले की रहने वाली महिला पुष्पा मंगलवार को घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। रास्ते में महिला को दो युवक मिले। दोनों युवकों ने महिला को प्रलोभन देकर कान के कुंडल उतार लिए। इसके बाद महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...