रुडकी, दिसम्बर 10 -- कलियर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा चुराकर ले जाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ कला गांव निवासी वसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपना ई-रिक्शा लेकर दरगाह इमाम साहब की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पुल पर कांवड़ पटरी के पास पहुंचा, तीन व्यक्तियों ने उसे रोककर धनौरी की ओर जाने की बात कही। वसीम ने उन्हें बैठा लिया और कांवड़ पटरी से धनौरी की ओर बढ़ने लगा। रास्ते में आरोपियों ने कई जगह रुकवाकर फोटो खिंचवाने का बहाना किया। इसी दौरान उन्होंने बीड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर वसीम को पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर वसीम ने खुद को दो नहरों के बीच सड़क पर पड़ा पाया। इसके बाद उसने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.