गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा। रंका थाना अंतर्गत रंका बाजार निवासी बीरबल कुमार सिंह नशीला पदार्थ खाने से बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीरबल अपने दोस्तों के साथ जपला गया हुआ था। वहां से लौट के बाद वह अचानक बेहोश हो गया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...