हरदोई, जनवरी 16 -- संडीला। नशीला पदार्थ खिलाकर अमानवीय कृत्य करने के मामले में ठेकेदार समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि अमानवीय कृत्य से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम चंदुइया निवासी एक महिला ने बताया, उसका पति मजदूरी करता था। तीन महीनों से निजी कंपनी संडीला में ठेकेदार विवेक मिश्रा के अंडर काम कर रहा था। 21 दिसंबर को ठेकेदार ने उसके पति को कमरे पर बुलाया। वहां साथी आलोक, ब्रजेश, लवकुश, गणेश और डीकेवाई के साथ मिलकर जबरन शराब पिलाई गई। नशीला इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद पति के साथ अमानवीय कृत्य किए गए। लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर 29 दिसंबर को पीड़ित ने अपने घर जाकर कमरे में अंगोछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.