कोडरमा, जून 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), कोडरमा के तत्वावधान में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराना और एक नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएलएसए सचिव गौतम कुमार ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी शराब, तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी जैसे नशीले पदार्थों की गिरफ्त में फंसती जा रही है, जो चिंता का विषय है। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित एलएडीसीएस की डिप्टी चीफ किरण कुमारी एवं अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने नशा के पारिवारिक और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.