भभुआ, फरवरी 7 -- सदर अस्पताल के ओएसटी केंद्र में कैमूर जिले के 150 नशे की लत के आदि व्यक्तियों का किया गया है निबंधन हेरोइन व अन्य नशा करने वालों की काउंसिलिंग कर दी जाती हैं दवाएं इस केंद्र पर दवा खाने आनेवालों में 50-60 लोग हो चुके हैं स्वस्थ (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के नशा मुक्ति प्रतिस्थापन चिकित्सा केंद्र या नी ओरल सबच्यूशन थेरेपी सेंटर (ओएसटी) में नशे की लत के आदि व्यक्ति दवा खाने के लिए रोजाना औसतन 125 आ रहे हैं। हालांकि इस केंद्र में निबंधित लोगों की संख्या 150 है। इस केंद्र से दवा खाने वाले 50-60 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और वह समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर अपने परिजनों की परवरिश और खेतीबारी या अन्य कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। सदर अस्पताल के ओएसटी केन्द्र में शनिवार की दोपहर 12:45 बजे दवा खाने...