रांची, जनवरी 9 -- रांची, संवाददाता। नशा मुक्ति पर डालसा ने रिनपास में नालसा 'डॉन अभियान-2025' के तहत शुक्रवार को विधिक जागरुकता कार्यक्रम किया। इसमें एलएडीसीएस डिप्टी राजेश सिन्हा बोले, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 47 के तहत नशीले पदार्थों के सेवन को खत्म करने का प्रावधान है। अफीम-पोस्ता का उत्पादन गैरकानूनी है और एनडीपीएस एक्ट में 20 साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। नालसा एसओपी के तहत युवाओं को ड्रग्स के दुष्प्रभाव, कानूनी परिणाम और पुनर्वास की जानकारी दी गई। हेल्पलाइन 15100 का प्रचार किया गया। रिम्स अस्पताल और कोकर वेजिटेबल मार्केट में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। मौके पर सीआईडी के एसआई सत्यप्रकाश दुबे, ड्रग्स कंट्रोल विभाग के स्वपनिल निखिल, डॉ. रमेश हेम्ब्रम, डॉ. रूपा घोष, डॉ. दिपाली, डॉ. रजनी लाल, डॉ. सजल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.