देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मंगलवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सौरभ ने की। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारी एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के साथ समाज को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने खास तौर पर नशे के बढ़ते कारोबार और नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाने की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नशा माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस :- एसपी ने कहा कि देवघर को नशामुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। नशा तस्करों और माफियाओं के खिलाफ जीर...