बागेश्वर, फरवरी 7 -- कपकोट। तहसील के सुमटी के ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में जुआ व शराब लामबंद हुए हैं। सार्वजनिक कामों में शराब नहीं परोसने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान बिमला देवी ने बताया कि उनके गांव में अब शराब वह जुए के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। जिंदगी को हा व नशे को ना अभियान पूरे गांव में चलेगा। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा। समस्त ग्रामीणों को इसकी सूचना दे दी है। प्रस्ताव बनाकर प्रभारी तौर पर इसे लागू किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, जुआ खेलने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। यदि कोई शराब का सेवन करते या जुआ खेलते मिला तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाएगी। अराजकता किसी भी स्तर की सहन नहीं होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...