पिथौरागढ़, नवम्बर 5 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवार्इ की। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक विलई निवासी महेन्द्र सिंह नशे के हालत में मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को सीज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...