प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, जिलाजज राजीव कमल पांडेय के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी की देखरेख में शनिवार को पट्टी के भारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज कुम्हिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगा। इसमें नशा निषेध, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) जागरूकता व बचाव विषयों पर जानकारी दी गई। शिविर में तहसीलदार पट्टी पवन कुमार सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि नशे से गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति जिले में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए तहसील परिसर में लीगल एड क्लीनिक ...