साहिबगंज, जनवरी 6 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार( झालसा) के निर्देश व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को साहिबगंज व्यवहार न्यायालय परिसर से एक प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ड्रग एवायरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर एक ड्रग फ्री इंडिया योजना (डाउन) के तहत मनाए जा रहे जागरूकता सप्ताह का हिस्सा है। डालसा के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया की यह जागरूकता अभियान 12 जनवरी तक चलेगा और इसका समापन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होगा। जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक इसका संदेश प्रभावी रूप से पहुंच सके। प्रभात फेरी का नेतृत्व कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय ने किया। इसमें मुख्य न्यायिक दंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.