पाकुड़, जनवरी 9 -- झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में पाकुड़ के रेलवे स्टेशन के आस पास नशीले दवाओं के बुरे प्रभावों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने नशा से होनेवाले मानसिक व शारीरिक दुष्प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने नालसा के डॉन योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाया। मौके पर पीएलवी कमला राय, गांगुली पिंकी मंडल रानी साहा समेत लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...