भभुआ, जनवरी 7 -- एनएसएस इकाई ने रैली व समूह चर्चा में नशे के दुष्परिणामों पर डाला प्रकाश छात्र-छात्राओं ने नशा हटाओ,-देश बचाओ का नारा लगा लोगों को किया जागरूक (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसका उद्देश्य समाज में नशे के बढ़ते प्रभाव के प्रति लोगों को सचेत करना तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा नशे से संबंधित विषयों पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें नशे के प्रकार, इसके कारण, नशे के विभिन्न चरणों तथा इससे बचाव के उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एनएसएस ...