सासाराम, नवम्बर 26 -- सासाराम। नशा मुक्त दिवस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। सदर अस्पताल की ओपीडी में गैर संचारी रोग कोषांग के तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने नशीले पदार्थों से दूर रहने व सेवन नहीं करने की शपथ ली। अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने की। कार्यक्रम में मरीजों व उनके परिजनों को नशीले पदार्थों के सेवन करने से होने दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर चिकित्सक डॉ. शिवानी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...