गिरडीह, फरवरी 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी ने कहा कि नशा नाश का अभिप्राय है। लोग इससे परहेज करें। बड़कीटांड़ पंचायत के घाघरा गांव में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित सभा के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शराब पिलाने के लिए लोगों द्वारा काफी जोर दिया जाता है लेकिन अच्छी चीज खिलाने के लिए कोई नहीं बोलता है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए समाज के बड़े बुजुर्गों और बच्चों के अभिभावकों को जागरूक होकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर सभा की शुरुआत की गई। सभा के मौके पर शराब सेवन नहीं करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति से संबंधित जमकर नारे लगाए गए। त...