पाकुड़, जुलाई 1 -- पाकुड़िया। बजार में मुखिया अनीता सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को जल सहियाओं द्वारा नशा मुक्ति व स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य खुले में शौच मुक्त भारत बनाना और वैज्ञानिक रूप से ठोस कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करना है। रैली में शामिल जलसहिया सुनीता देवी ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाना, उन्हें अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करना था। स्वच्छ भारत मिशन न केवल भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करता है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को भी बेहतर बनाता है। मौके पर पेयजल कनिय अभियंता चंदन कुमार,अनोती सोरेन, शान्ति मुर्मू, कुमार बैसरा, परशीला सोरेन, नुरजांहा बीबी, मीना देवी, कुमीला किस्कू शामिल थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.