साहिबगंज, जनवरी 7 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति कार्यक्रम को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को पंचायत बड़ा तोफिर में किया गया। वहां के लोगों को अधिकार मित्र के द्वारा बताया गया कि आप लोग किसी प्रकार का नशा ना करें, नशा एक बहुत ही गंभीर बीमारी को उत्पन्न कर सकती है ।आप लोग स्वस्थ रहें और साहिबगंज जिला को स्वस्थ रखें । इससे आने वाली पीढ़ी को भी ज्ञान मिलेगा। इस कार्यक्रम में अधिकार मित्र रंजन कुमार सिंह, अरुण कुमार, सोनू मुंडा, शशिकांत दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...