मधुबनी, नवम्बर 26 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी में विभिन्न सरकारी ,निजी विद्यालयों के छात्रों ने बुधवार को संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर दर्जनों शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। विद्यालय के छात्रों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पहुंच कर नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया। संविधान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शराब से होने वाली दुष्प्रभावों के बारे बताया गया। मौके पर बोलते हुए बिस्फी थाना के एएसआइ हरे राम सिंह ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी है। शराब पीने वाले के परिवार में हमेशा कलह और गरीबी होती है। शिक्षक आशीष चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन संविधान अस्तित्व में आया था। इस अवसर पर बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.