लखीसराय, नवम्बर 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर उत्पाद विभाग की ओर से जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी शहर के आरलाल कॉलेज नया बाजार से गांधी मैदान तक निकाली गई, जिसमें सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चों ने पूरे मार्ग में नशा विरोधी नारों से लोगों को जागरूक किया। शराब करता घर को बर्बाद, शराब पीना नहीं है जरूरी, अगर पियोगे शराब तो होगा लिवर खराब जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से बच्चों ने समाज को नशे के खिलाफ संदेश दिया। प्रभात फेरी को डीएम मिथिलेश मिश्र, एडीएम नीरज कुमार और उत्पाद एसपी विभा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक जानलेवा बीम...