औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत के कोल्हुआ में बुधवार को राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशामुक्ति दिवस पर प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने गांव में घूमकर लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। शिक्षा विभाग के निर्देश पर रैली और मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नारे लगाए, नशा का जो हुआ शिकार उसका उजड़ा घर परिवार, नशे से दूर रहो, जीवन में स्वस्थ रहो, नशा नहीं, शिक्षा अपनाओ, देश को नई राह दिखाओ। इसके बाद पांच सौ मीटर तक मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। शिक्षा सेवक उदय कुमार ने लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई। बच्चों को भी प्रेरित किया गया कि वे अपने अभिभावकों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.