औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- नशा मुक्ति दिवस के मौके पर औरंगाबाद जिला में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुग्रह इंटर विद्यालय से रमेश चौक होते हुए अनुग्रह मध्य विद्यालय तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार और मद्य निषेद्ध के निरीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। पटना में अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण औरंगाबाद नगर भवन में किया गया। औरंगाबाद जिले से मद्य निषेध के अवर निरीक्षक रहमत जमां और सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार को वहां सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का यहां सीधा प्रसारण नगर भवन में हुआ। कार्यक्रम में औरंगाबाद के डीएम श्रीकांत शास्त्री, मद्य निषेद्ध के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद, स्थ...