जमुई, नवम्बर 27 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता बुधवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जमुई जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए प्रभातफेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्पाद विभाग के सभी अधिकारी और कमी आधा दर्जन से अधिक जिले के अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी कार्यक्रम में भाग लिया। प्रभात फेरी के दौरान छात्र छात्राओं ने नशा को कहें ना, स्वस्थ जीवन ही सच्चा जीवन जैसे नारे लगाकर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की हरी झंडी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने दिया। समाहरणालय से चलकर कचहरी चौक होते हुए महाराजगंज थाना चौक, सदर अस्पताल तक प्रभात फेरी हुई। प्रभात फेरी का आयोजन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, ...