किशनगंज, नवम्बर 26 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर डीएम विशाल राज द्वारा डुमरिया बालिका उच्च विद्यालय से नशा मुक्ति संबंधी प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रभात फेरी डुमरिया पुल होते हुए गांधी चौक, पुन: गांधी चौक से डुमरिया पुल होते हुए बालिका उच्च विद्यालय, डुमरिया तक निकाली गई। प्रभात फेरी में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से नशीले पदार्थों एवं जहरीली शराब के दुष्परिणामों को प्रदर्शित किया गया तथा नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। प्रभात फेरी के उपरांत जिला परिषद स्थित मेची सभागार में मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशा मुक्ति दिवस से संबंधित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाध...