बेगुसराय, नवम्बर 26 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। नशा मुक्ति दिवस पर पंचायत भवन लखनपट्टी के प्रांगण से जीविका दीदियों ने बुधवार को प्रभातफेरी निकाली। इस अवसर बादल व भावना जीविका महिला संकुल संघ के तत्वावधान में जीविका दीदीयां एवं कर्मियों ने बैनर लेकर आसपास के मुहल्लों मे भ्रमण किया। प्रभातफेरी के दौरान नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, बिहार की बेटियां करें पुकार, नशामुक्त हो अपना बिहार आदि का नारा लगाकर जीविका दीदियों ने आमलोगों को जागरूक कर नशा मुक्ति का संकल्प लिया। मौके पर जीविका एमआरपी सीताराम सिंह, सीएम शमा परवीन, श्यामा देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, राधा देवी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.