खगडि़या, नवम्बर 26 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नशा मुक्ति दिवस के मौके पर प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर चातर से एक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में विद्यालय के बच्चों ने नशा मुक्ति से जुड़े प्रभावशाली नारे लगाते हुए स्थानीय लोगों को जागरूक किया। बच्चों के जोश और उत्साह ने पूरे वातावरण में जागरूकता का संदेश फैलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधान विनीता विन्नी ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे से होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों और सामाजिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय प्रधान ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार तथा समाज-तीनों के लिए विनाशकारी है, इसलिए इससे दूर रहना ही सबसे बड़ी समझदारी है। मौके पर प्राथमिक विद्यालय राहुल नगर के शिक्षक अजय कुमार, जवाहर कुमार, बेबी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.