फरीदाबाद, फरवरी 5 -- नूंह। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव शिकारपुर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने बताया कि नशा शरीर, परिवार और समाज के लिए नुकसानदायक है और युवाओं का भविष्य खराब करता है। ग्रामीणों को जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। नशा संबंधी सूचना के लिए 1933 नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई। टीम ने यातायात नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...