फरीदाबाद, जनवरी 19 -- नूंह। पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में उप-पुलिस अधीक्षक तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम ने गांव मूलथान (नगीना) में डोर टू डोर अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और "जिंदगी को हां, नशे को ना" अभियान से जुड़ने की अपील की गई। नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 1933 और साइबर ठगी की शिकायत 1930 पर करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.