गिरडीह, फरवरी 7 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बड़कीटांड़ पंचायत में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बड़कीटांड़ के अलावा बासोकुरहा, दसमोरिया, घाघरा सहित कई पोषक गांवों का भ्रमण किया गया। प्रनाम संगठन के संरक्षक सुनील यादव इस कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। बड़कीटांड़ पंचायत में शनिवार को आयोजित होने वाले नशा मुक्ति अभियान की सफलता को लेकर गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया और कार्यक्रम में अधिक से अधिक की संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। बाजे गाजे के साथ निकाले गए जागरूकता अभियान के माध्यम से युवा वर्गों को नशा के प्रति सावधान कराया गया और नशा से दूर रहने की उन्हें नसीहत दी गई। जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.