हजारीबाग, जून 24 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक में नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए झारखंड संस्कृति दल रामगढ़ के कलाकारों की ओर से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। बोले हजारीबाग की टीम ने रविवार को नशाखोरी पर खबर प्रकाशित कर चिंता जतायी थी। दल के लोग बरकाकला पंचायत के हासेल गांव सोमवार को पहुंचे । जहां पंचायत के मुखिया सिकंदर कुमार राम, शिक्षक नरेश रजक, समाजसेवी कामेश्वर प्रसाद मेहता, लालजी रजवार, राजू रजवार के मौजूदगी में ग्रामीणों को मादक द्रव्यों, नशीले पदार्थ के सेवन की लत छोड़ने से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक दल के नेतृत्व कर रहे राजू पाठक ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत इचाक प्रखंड के 16 पंचायतों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जा रहा है। यह अभियान राज्य सरकार की ओर से चलाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.