दुमका, जनवरी 6 -- नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया जागरूकता दुमका, प्रतिनिधि। शहर के मुख्य स्थानों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायत में सोमवार को नशा मुक्ति को लेकर पैदल जागरूकता यात्रा के साथ साइकिल रैली निकाल लोगों को जागरूकता किया गया। झालसा रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के द्वारा नशा जागरूकता एवं स्वस्थ जीवन मार्गदर्शन नशा मुक्त भारत के तहत उपरोक्त कार्यक्रम आयोजित की गई। आयोजित रैली का मुख्य उद्देश्य जीवन को हां कहे, नशे को न करें पर आधारित रहा। जिसमें लोगों को इस विषय पर जागरूक किया गया कि नशा मुक्त भारत तभी संभव है जब परिवार, विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करें। माता-पिता का मार्गदर्शन, शिक्षकों की भूमि...