बिहारशरीफ, जनवरी 21 -- नशा मुक्ति के लिए शेखोपुरसराय में जागरूकता अभियान शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नीमी कॉलेज में बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एनसीसी पदाधिकारी खेम सिंह एवं इंद्रजीत सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाया। छात्रों को नशे से दूर रहने की अपील की। विशेष रूप से सूखा नशा के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है और स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज से ही देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है। छात्रों को एनसीसी के उद्देश्य, अनुशासन, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता पर चर्चा की गई। मौके पर एनसीसी प्रभारी प्रो. जेपी शर्मा, प्राचार्य वज्जी इमाम आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.