सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। इसी कड़ी में आज आयोजित कार्यशाला में शहर के स्कूलों व आईटीआई संस्थानों से छात्रों को बुलाया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही उन्हें नशा मुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय सहभागी बनने का संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार ने विद्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि स्वस्थ व सशक्त युवाओं में ही सशक्त देश का भविष्य बसता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आहृान किया कि नशा मुक्ति अभियान में अपने सहयोग के लिए के लिए प्रतिज्ञाबद्ध हो। इसी क्रम में बताया गया कि नशा मुक्त भारत अभियान भारत सरकार की सामाजिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.