अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़। रघुवीरपुरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रघुवीरपुरी सेवाकेंद्र से नशा मुक्त भारत अभियान के सातवें दिन मंगलवार को रथ रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पहुंचा। पुलिसकर्मियों को व्यसन से संबंधित लघु नाटिकाएं दिखाई गई। आरआई अनुभव कुमार त्रिपाठी ने आह्वान किया। इसके बाद रामनगर होते हुए गांधी इंटर कॉलेज चंडौस, इंडिया पब्लिक स्कूल ऐलमपूर होते हुए विक्रम सेवा सदन पिसावा व अंत में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चीती और चीती गांव में सेवार्थ उपस्थित हुआ। इस दौरान सभी को एलईडी के माध्यम से लघु नाटिका एवं कुंभकर्ण की झांकी दिखाई गई। जिसमें कि ड्रामा व्यसन राज और पाश्चात्य शैली के खाद्य पदार्थ कचरा उन्हें बहुत पसंद आई। सुनीता ने सभी को राजयोग के बारे में बताया। इस मौके पर सासनी गेट हरिधाम कॉलोनी स्थित ब्र...