गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद के श्याम पार्क स्थित एलआर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिसर की सफाई के साथ हिंडन बचाओ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी हुई। इसमें टीम सी, ए और डी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपिन, श्रुति पांडे, विश्वजीत, फजले व अंजलि सारस्वत ने लाजपत नगर और इंदिरा कॉलोनी में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. उदय प्रताप सिंह और डॉ. जितेंद्र नागर ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्द्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.