सहारनपुर, जनवरी 4 -- सरसावा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली को मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं चीनी मिल के डायरेक्टर अमरीश राणा, प्रदेश संगठन मंत्री रजत सैनी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है, इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। यह रैली अंबाला रोड स्थित विधायक के कैंप कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः कैंप कार्यालय पर पहुंचकर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.