बेगुसराय, जनवरी 20 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाज में तेजी से बढ़ते सूखे नशे के खतरे को देखते हुए जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जीडी कॉलेज में एनसीसी कैडेट के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम के अंत मे मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने बच्चों को नशा नहीं करने की शपथ दिलवायी। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रमण ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। युवाओं को सूखे नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा मानव शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशे की लत के कारण कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती हैं। एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अजित कुमार ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करता है। जयमंगला वाहिनी...