किशनगंज, दिसम्बर 8 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। ठाकुरगंज विधानसभा को नशा मुक्त कराना मेरा पहला लक्ष्य होगा, आने वाले एक महीने के अंदर सभी नशा बेचने और खरीदने वालों को जेल के अंदर भेजा जाएगा। यह बाों नव निर्वाचित जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को नगर पंचायत ठाकुरगंज द्वारा उनके सम्मान में ठाकुरगंज इनडोर स्टेडियम में रखी गई एक सभा में कहीं। इस स्वागत समारोह सभा की अध्यक्षता नगर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल द्वारा किया गया। इस स्वागत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सूरजापुरी विकास मोर्चा के संस्थापक ताराचंद धानुका भी उपस्थित थे। मंच का संचालन वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। नगर पंचायत स्थित इनडोर स्टेडियम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पटेल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक गोपाल अग्रवाल को अंगवस्त्...