सीवान, दिसम्बर 12 -- सीवान। प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को नशा क्लब सीवान और बी.आर. आंबेडकर क्लब बेलौरी गुठनी के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच से पूर्व मुख्यातिथि अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, सचिव मखदूम खान, क्रिकेटर मो. कैफ उर्फ बंटी, संरक्षक उमाशंकर प्रसाद और संयोजक अब्दुल कादिर उर्फ शहंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट 22 का पुरस्कार बेलौरी गुठनी के जर्सी नंबर 21 अमित कुमार को दिया गया। बेस्ट 11 का पुरस्कार जर्सी नंबर 38 अनूप कुमार को मिला। वहीं, नशा क्लब सिवान से जर्सी नंबर 1...