सराईकेला, अक्टूबर 7 -- खरसावां। लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों ने राजनगर प्रखंड के धुरीपदा पंचायत के नेटो और चक्रधरपुर गांव और छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने सरायकेला प्रखंड के ईटाकुदर पंचायत के मानिकबजार एवं दुधी गांव में सोमवार को नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया। नशा से दूर रहने व सड़क सुरक्षा का पालन करने का संदेश दिया। कलाकारों ने सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करने का अनुरोध किया। वही नशा नहीं करने और सडक सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.