पीलीभीत, सितम्बर 14 -- जहानाबाद,संवाददाता। मिठाई में नशा देकर दो भांजों के घर से नगदी जेवरात लूटने वाले मामा के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थलपर जाकर दोबारा छानबीन की। पुलिस आरोपी के घर पर दबिश दे रही है। एसपी ने जहानाबाद पुलिस को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरखेड़ा निवासी नाजिम अली पुत्र जाहिद अली ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 10 सितंबर को शाम चार बजे उसका मामा सोनी पुत्र अरशद शाह निवासी ग्राम सेंथल थाना हाफिजगंज जिला बरेली उसके घर पर आए। उन्होंने अपने पास रखे मिठाई के डिब्बे में से एक-एक पीस घर के सभी सदस्यों को खिला दिया। उसके बाद मामा ने उसके बड़े भाई कासिम के घर जाकर कासिम और उसके परिवार को भी मिठाई खिला दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.