हरिद्वार, फरवरी 14 -- हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि नशे और इसके काले कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कानून व्यवस्था के किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यह बातें उन्होंने शनिवार को हरिद्वार में कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्रेसवार्ता में कहीं। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचकर मां गंगा का विधिवत पूजन करने के बाद भुल्लर ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला और पहली समीक्षा बैठक की। सीसीआर भवन कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरिद्वार धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से संवेदनशील है। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। संगठित अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प...